राजस्थान में कई जगह कल से बारिश होने का अनुमान

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 09-10-2026
Rain is expected at many places in Rajasthan from tomorrow
Rain is expected at many places in Rajasthan from tomorrow

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
एक नए परिसंचरण तंत्र के असर से राजस्थान में कई जगह शनिवार से बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

इसके अनुसार आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम राजस्थान व आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बनने की पूरी संभावना है। इसके प्रभाव से 10-11 अक्टूबर को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनू व आसपास के जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
 
साथ ही कहीं-कहीं पर हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।
 
वहीं 13-14 अक्टूबर को भी उत्तर-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। राज्य के जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर व भरतपुर संभाग के ज्यादातर भागों में मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा।
 
शुक्रवार सुबह तक के 24 घंटे के दौरान राजस्थान में मौसम आमतौर पर सूखा रहा। सबसे अधिक तापमान पिलानी में 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उन्होंने सूखा समाप्त होने तक पांच महीने के लिए दूध पर पांच रुपये प्रति लीटर अतिरिक्त प्रोत्साहन देने की मांग की।
 
विजयेंद्र ने कर्नाटक पर 9.5 लाख करोड़ रुपये का कुल कर्ज होने का दावा करते हुए राज्य की वित्तीय स्थिति बिगड़ने का आरोप लगाया।
 
उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के वेतन में देरी हो रही है और कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) का करीब 6,500 करोड़ रुपये बकाया है। तेल कंपनियों के भी लगभग 187 से 190 करोड़ रुपये के भुगतान लंबित होने का दावा किया।