आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते चौबीस घंटे में राजस्थान के अनेक इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी ।
इसके अनुसार, आज सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।
इस दौरान सर्वाधिक बारिश शाहपुरा (जयपुर) में 22.0 मिलीमीटर हुई।
न्यूनतम तापमान अलवर व फतेहपुर सीकर में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, अब राज्य में मौसम साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है।