दिल्ली में बारिश का अनुमान, न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-06-2026
Rain forecast in Delhi, minimum temperature recorded at 23.8 degrees Celsius
Rain forecast in Delhi, minimum temperature recorded at 23.8 degrees Celsius

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है।

सफदरजंग मौसम केंद्र में सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
 
पालम मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री कम 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड पर यह सामान्य से 5.4 डिग्री कम 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री कम 22 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में सामान्य से 3.7 डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
 
विभाग के अनुसार मौसम की यह गतिविधि अगले दो दिन तक जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूरे क्षेत्र में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 81 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।
 
 
राष्ट्रीय दिल्ली