राहुल ने लोकसभा में चीन का मुद्दा उठाने का फिर प्रयास किया, लेख को सत्यापित किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-02-2026
Rahul Gandhi again attempts to raise China issue in Lok Sabha, verified article
Rahul Gandhi again attempts to raise China issue in Lok Sabha, verified article

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली


 
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण पर आधारित एक लेख का हवाला देते हुए मंगलवार को लोकसभा में एक बार फिर चीन के साथ सैन्य टकराव का मुद्दा उठाने का प्रयास किया, जिसके बाद सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक एवं हंगामा देखने को मिला।

हंगामे के कारण पीठासीन सभापति कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी को सदन की कार्यवाही दो बजकर 14 मिनट पर अपराह्न तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले सदन में अलग-अलग विषयों पर सदन की कार्यवाही पहले 12 बजे तक और फिर दो बजे तक के लिए स्थगित की गई थी।
 
सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे आरंभ होने पर पीठासीन सभापति ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेने के लिए नेता प्रतिपक्ष का नाम पुकारा। इसी मुद्दे पर हंगामे के कारण सोमवार को राहुल गांधी का भाषण पूरा नहीं हो सका था।
 
राहुल गांधी ने मंगलवार को नरवणे की पुस्तक पर आधारित लेख को सत्यापित करते हुए सदन के पटल पर रखा।
 
उनका कहना था, ‘‘मैं चाहता हूं कि इसे सत्यापित किया जाए, मैं इसे पटल पर रख रहा हूं।’’