राधाकृष्णन ओडिशा पहुंचे, विधायकों के लिए आयोजित होने वाले ‘ओरिएंटेशन’ कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-11-2026
Radhakrishnan arrives in Odisha, will address the orientation program for MLAs.
Radhakrishnan arrives in Odisha, will address the orientation program for MLAs.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचे, जहां वह राज्य विधानसभा के सदस्यों के लिए एक ‘ओरिएंटेशन’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
 
बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राज्यपाल ब्रज मोहन राम और मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने उनका स्वागत किया।
 
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, विधानसभा के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राधाकृष्णन कटक में श्री श्री विश्वविद्यालय के शैक्षणिक भवन का उद्घाटन करेंगे।
 
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ‘ओरिएंटेशन’ कार्यक्रम के पूर्ण सत्र में भी उपस्थित रहेंगे।
 
विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विधायकों को सदन के कामकाज के तकनीकी और राजनीतिक पहलुओं से परिचित कराना है।
 
उद्घाटन समारोह के बाद पहला पूर्ण सत्र आयोजित होगा। दोपहर के भोजन के बाद होने वाले दूसरे सत्र में विधानसभा में बजट पर चर्चा और वित्तीय प्रक्रियाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
 
पुलिस आयुक्त सुरेश देव दत्ता सिंह ने कहा कि उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए भुवनेश्वर और कटक में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।