दबाव क्षेत्र के प्रभाव से चेन्नई और आसपास के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-11-2026
Heavy rains are likely in Chennai and surrounding districts due to the influence of the depression.
Heavy rains are likely in Chennai and surrounding districts due to the influence of the depression.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी और उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में बना गहरे दबाव का क्षेत्र सोमवार शाम तक भीषण चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ में तब्दील हो सकता है और इसके प्रभाव से मंगलवार से चेन्नई और आसपास के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
 
मौसम संबंधी आंकड़ों के अनुसार, यह दबाव क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है और 19 नवंबर की रात तक अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान का रूप लेकर इसके आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ने का अनुमान है।
 
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 17 नवंबर से चेन्नई, तिरुवल्लूर और चेंगलपट्टू जिलों में बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
 
इसके अलावा 18 नवंबर से कांचीपुरम, रानीपेट, तिरुवनमलाई, विलुपुरम, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई जिलों और पुडुचेरी में भी भारी बारिश की संभावना है।
 
सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे तक पिछले 24 घंटों में तूतीकोरिन में सबसे अधिक 20 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके बाद नागरकोइल और कन्याकुमारी में क्रमशः 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
 
इसी तरह चेन्नई, नीलगिरी, विरुधुनगर जिलों और पुडुचेरी में भी इसी अवधि के दौरान मध्यम बारिश हुई।