सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी से 1.75 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 24-09-2026
Property dealer arrested for duping retired government employee of Rs 1.75 crore
Property dealer arrested for duping retired government employee of Rs 1.75 crore

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 दिल्ली पुलिस ने जाली दस्तावेज़ों के आधार पर एक सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी को कई भूखंड बेचने के नाम पर करीब 1.75 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी प्रोपर्टी डीलर (67) को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि आरोपी ब्रह्म स्वरूप भारद्वाज पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था और वह करीब एक साल से फरार था।
 
पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता तिहाड़ जेल में फार्मासिस्ट थे और उन्हें कई भूखंड बेचने के नाम पर 2024-25 के दौरान कथित तौर पर यह धोखाधड़ी की गई।
 
पुलिस के अनुसार, भारद्वाज ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित को सेवानिवृत्ति के बाद मिले लगभग 1.75 करोड़ रुपये हड़पने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया।
 
अधिकारियों ने बताया कि भारद्वाज के हरियाणा के सोनीपत में होने का पता चला और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।