शाम को राष्ट्र को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, आज खत्म हो रहा है कार्यकाल

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] | Date 24-07-2022
शाम को राष्ट्र को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, आज खत्म हो रहा है कार्यकाल
शाम को राष्ट्र को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, आज खत्म हो रहा है कार्यकाल

 

आवाज द वॉयस नई दिल्ली
 
भारत के निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल आज यानी 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे. शाम सात बजे राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा. देश के नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई को होना है.
 
इससे पहले कल संसद ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को विदाई दी. निवर्तमान राष्ट्रपति के लिए कार्यक्रम दोनों सदनों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था.
 
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अपने विदाई भाषण के दौरान, राजनीतिक दलों से राष्ट्रीय हित में पक्षपातपूर्ण राजनीति से ऊपर उठने और यह तय करने का आग्रह किया कि लोगों के कल्याण के लिए क्या आवश्यक है.
 
संसद को लोकतंत्र का मंदिर बताते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने पार्टियों से सदन में बहस के दौरान गांधीवादी दर्शन का इस्तेमाल करने का आग्रह किया.
 
राष्ट्रपति कोविंद को विदाई देने के लिए संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कई सांसद शामिल हुए.
 
निवर्तमान राष्ट्रपति कोविंद ने निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में कहा, मैं द्रौपदी मुर्मू को अगले राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर हार्दिक बधाई देता हूं. उनके नेतृत्व से देश को लाभ होगा. नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी.