President Murmu urged students to put the interests of the nation and society above all else.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को छात्रों से अपने कार्यक्षेत्र में राष्ट्र एवं समाज के हितों को सर्वोपरि रखने का आग्रह करते हुये कहा कि इससे वे देश और समाज के साथ खुद भी प्रगति करेंगे।
वडोदरा स्थित महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय बड़ौदा के 75वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मुर्मू ने उच्च शिक्षा में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को रेखांकित करते हुये कहा कि हर क्षेत्र में उनकी बढ़ती मौजूदगी भारत के समावेशी विकास का सकारात्मक संकेत है।
उन्होंने कहा कि छात्रों को अपनी शिक्षा का इस्तेमाल केवल अपने और अपने परिवार के लिए करने से आगे बढ़कर यह विचार करना चाहिए कि वे व्यापक जनहित में किस तरह योगदान दे सकते हैं।