राष्ट्रपति मुर्मू ने गोवा में भगदड़ में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  onikamaheshwari | Date 03-05-2025
President Murmu expressed grief over the death of people in stampede in Goa
President Murmu expressed grief over the death of people in stampede in Goa

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली 
 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को गोवा में मची भगदड़ में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उत्तरी गोवा स्थित एक मंदिर में शनिवार तड़के एक उत्सव के दौरान भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य लोग घायल हो गए.
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना पणजी से करीब 40 किलोमीटर दूर शिरगांव के श्री लईराई देवी मंदिर में तड़के करीब तीन बजे हुई.
मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘गोवा के शिरगांव में भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जानकर दुख हुआ. इस घटना में कई लोगों की जान चली गई. मैं शोकसंतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.’’