कूनो दौरे के साथ राष्ट्रपति मुर्मू का मप्र दौरा संपन्न

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 22-06-2026
President Murmu concludes MP tour with Kuno visit
President Murmu concludes MP tour with Kuno visit

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मध्यप्रदेश की अपनी पांच दिवसीय यात्रा सोमवार को संपन्न हो गई और वह ग्वालियर से राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हो गईं।

इससे पहले राष्ट्रपति ने श्योपुर जिले स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक दिन बिताया, जहां चीता पुनर्स्थापन परियोजना संचालित की जा रही है।
 
राष्ट्रपति मुर्मू ने रविवार को कूनो राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया और चीता कमान एवं नियंत्रण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें चीतों की निगरानी और ट्रैकिंग की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई।
 
उन्होंने चीता पुनर्स्थापन परियोजना के तहत अब तक हुई प्रगति को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी भी देखी।
 
एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति सोमवार को कूनो से ग्वालियर पहुंचीं, जहां से वह भारतीय वायुसेना के विमान से दिल्ली रवाना हुईं।
 
ग्वालियर हवाई अड्डे पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, राज्य सरकार के कई मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें विदाई दी।
 
राष्ट्रपति मुर्मू ने नवंबर 2025 में बोत्सवाना की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान भारत को आठ चीतों के प्रतीकात्मक हस्तांतरण का साक्षी बनी थीं। इन चीतों को फरवरी 2026 में कूनो राष्ट्रीय उद्यान लाया गया था।