राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार में भगदड़ की घटना को अत्यंत हृदयविदारक बताया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 31-03-2026
President Droupadi Murmu described the stampede incident in Bihar as extremely heart-wrenching.
President Droupadi Murmu described the stampede incident in Bihar as extremely heart-wrenching.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को बिहार के एक मंदिर में भगदड़ मचने से हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
 
नालंदा जिले के शीतला माता मंदिर में मंगलवार को भगदड़ मचने से कम से कम आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए। मृतकों में अधिकांश महिलाएं हैं।
 
मुर्मू ने ‘एक्स’ पर लिखा, “बिहार के नालंदा स्थित मंदिर में भगदड़ मचने से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”
 
राष्ट्रपति बिहार के एक दिवसीय दौरे पर हैं जहां उन्होंने राजगीर शहर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।