Pravin Darekar ने जरांगे से की मुलाकात, आरक्षण पर बातचीत की अपील

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 22-05-2026
Pravin Darekar met Jarange and appealed for talks on reservation.
Pravin Darekar met Jarange and appealed for talks on reservation.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
भाजपा नेता एवं महाराष्ट्र विधान परिषद (एमएलसी) के सदस्य प्रसाद लाड ने महाराष्ट्र के जालना जिले में शुक्रवार को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे से मुलाकात की और आरक्षण के मुद्दे पर बातचीत की पेशकश की। जरांगे ने मराठा आरक्षण को लेकर फिर से आंदोलन का आह्वान किया है।
 
एमएलसी प्रसाद लाड ने मुंबई से लगभग 400 किलोमीटर दूर स्थित कार्यकर्ता मनोज जरांगे के गांव अंतरवाली सराटी में उनसे मुलाकात की।
 
बातचीत के दौरान लाड ने स्वीकार किया कि उनके और जरांगे के बीच पहले वैचारिक मतभेद थे और उन्होंने सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे की आलोचना भी की थी। हालांकि उन्होंने कहा कि उनका हमेशा से यही मत रहा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मराठा समुदाय के लिए जितना काम किया है, उतना पिछले 70 वर्षों में किसी भी अन्य नेता ने नहीं किया।
 
लाड ने कहा, ‘‘हमारे बीच कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। मैंने दादा (जरांगे) से बार-बार अपील की कि वे समझें कि देवेंद्र फडणवीस ने मराठा समुदाय के लिए क्या किया है। अपने हालिया संवाददाता सम्मेलन में भी जरांगे ने फडणवीस की सराहना की थी। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी समुदाय के लिए काम किया है।’’
 
जरांगे द्वारा 30 मई से एक और आंदोलन शुरू करने के आह्वान का जिक्र करते हुए लाड ने कहा कि उन्होंने मीडिया के माध्यम से अपील की थी कि भीषण गर्मी, बुवाई का मौसम और स्कूलों की छुट्टियों के कारण यह समय उपयुक्त नहीं है।
 
लाड ने कहा कि वह एमएलसी या भाजपा नेता के तौर पर नहीं बल्कि मराठा समुदाय के कार्यकर्ता के रूप में आए हैं। उन्होंने कहा कि पारिवारिक समस्याओं के बावजूद उन्होंने जरांगे का निमंत्रण स्वीकार किया और बताया कि उनके रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती हैं।
 
उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान उठाए गए कुछ मुद्दे हल हो गए हैं, लेकिन कुछ अब भी लंबित हैं। लाड ने जरांगे से पूछा कि क्या वह सरकार और आंदोलनकारियों के बीच सेतु के रूप में काम कर सकते हैं।