पावर ग्रिड कॉरपोरेशन का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ मामूली घटकर 3,598 करोड़ रुपये रहा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-08-2026
Power Grid Corporation's first quarter net profit declined marginally to Rs 3,598 crore.
Power Grid Corporation's first quarter net profit declined marginally to Rs 3,598 crore.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 सार्वजनिक क्षेत्र की पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ मामूली घटकर 3,598.42 करोड़ रुपये रह गया।
 
वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 3,630.58 करोड़ रुपये था।
 
हालांकि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 11,696.72 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की समान तिमाही में 11,444.42 करोड़ रुपये थी।
 
कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी एक अन्य सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने पांच अगस्त, 2026 को तिरुनेलवेली-उडुमलपेट तथा पुगलुर-मदुरै 400 केवी डबल सर्किट पारेषण लाइनों के उन्नयन की 856.94 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है।
 
यह परियोजना 24 माह में यानी 11 फरवरी, 2028 तक पूरी होने की उम्मीद है।व्यवस्था की घटना या अचानक हुआ जन-विरोध नहीं माना जा सकता क्योंकि यह हमला कई घंटों तक चली छापेमारी की कार्रवाई के बाद हुआ था।
 
ईडी की यह कार्रवाई विजयन की बेटी की कंपनी और रेत खनन कंपनी कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) के बीच हुए वित्तीय लेन-देन से जुड़ी थी।