एलएएचडीसी चुनाव सर्दियों में कराने के विरोध में कारगिल में बंद

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-11-2026
Kargil shuts down to protest against holding LAHDC elections in winter
Kargil shuts down to protest against holding LAHDC elections in winter

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
सर्दियों में प्रस्तावित लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय क्षेत्र विकास परिषद (एलएएचडीसी) के चुनावों को स्थगित करने और हाल में संपन्न परिसीमन प्रक्रिया की समीक्षा की मांग को लेकर लद्दाख के कारगिल क्षेत्र में मंगलवार को पूर्ण बंद रखा गया।
 
इस दौरान दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही नाममात्र रही। एहतियात के तौर पर विभिन्न इलाकों में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
 
कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) के बैनर तले विभिन्न राजनीतिक व धार्मिक संगठनों, व्यापारिक निकायों और नागरिक समाज समूहों के प्रतिनिधियों ने एलएएचडीसी चुनावों के लिए प्रस्तावित समय, परिसीमन में कथित अनियमितताओं और केंद्र शासित प्रदेश में ‘‘लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन’’ के खिलाफ बंद और ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च निकालने का सोमवार को आह्वान किया था।
 
लद्दाख के सांसद मोहम्मद हनीफा ने शनिवार को इस संबंध में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को पत्र लिखा।
 
हनीफा ने कहा कि लद्दाख की, विशेष रूप से कारगिल और लेह जिलों में विशिष्ट भौगोलिक और मौसम संबंधी स्थितियां सर्दियों के दौरान मतदाताओं के सामने गंभीर चुनौतियां पैदा करती हैं।
 
उन्होंने ध्यान दिलाया कि भारी बर्फबारी, शून्य से नीचे तापमान, प्रमुख सड़कों के बंद होने और परिवहन व संचार में बार-बार बाधा आने से दूर-दराज के और दुर्गम क्षेत्रों के निवासियों के लिए मतदान केंद्रों तक पहुंचना कठिन हो सकता है।में बिजली का तत्काल कोई संकट नहीं था इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने जीएनए से बिजली खरीदने का फैसला क्यों किया?