आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पोप लियो 14वें चार दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को फ्रांस पहुंचे।
उनका विशेष विमान सुबह पेरिस के ओरली हवाई अड्डे पर उतरा।
पोप अपनी यात्रा के दौरान पेरिस, कैथोलिक तीर्थस्थल लूर्द और उत्तर-पूर्वी शहर मेस जाएंगे।
पोप ऐसे समय में शांति की अपनी अपील की ओर दुनिया का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं जब दुनिया कई युद्धों के प्रभाव से जूझ रही है। वह कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव के बीच इस सवाल पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह कर रहे हैं कि आखिर मानव होने का मूल अर्थ क्या है।