आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को चेन्नई का दौरा करेंगे और 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।
प्रधानमंत्री चेन्नई मेट्रो में पोरूर बाईपास स्टेशन से पूनामल्ली बाईपास स्टेशन के बीच सफर करेंगे। वह जलकंठेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, वह शहर में स्थित ‘जयगोपाल गरोड़िया हिंदू विद्यालय मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल’ के स्वर्ण जयंती समारोह में भी शामिल होंगे।
मोदी के कार्यक्रम में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास के ब्रेन सेंटर का दौरा भी शामिल है।
बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे।
जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, उनमें 4,900 करोड़ रुपये की लागत से बना चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण का पूनामल्ली-वडापलानी खंड शामिल है।