देश को बदनाम करने के लिए दिल्ली में एकजुट हो रही हैं ‘राष्ट्रविरोधी’ ताकतें: साहू

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-10-2026
'Anti-national' forces are uniting in Delhi to defame the country: Sahu
'Anti-national' forces are uniting in Delhi to defame the country: Sahu

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली  

 
 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू ने शनिवार को आरोप लगाया कि ‘‘देश को बदनाम करने के लिए राष्ट्रविरोधी ताकतें दिल्ली में एकजुट हो रही हैं।’’
 
साहू ने यह आरोप मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के बीच लगाया।
 
साहू ने गिरिडीह में संवाददाताओं से कहा, ‘‘राष्ट्रविरोधी ताकतें शनिवार को दिल्ली में एकजुट हो रही हैं। उनका मकसद अशांति फैलाना और देश को बदनाम करना है। इन ताकतों को कांग्रेस का संरक्षण प्राप्त है।’’
 
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस गरीब परिवार से आने वाले ऐसे प्रधानमंत्री को बर्दाश्त नहीं कर पा रही जो पिछले 12 वर्ष से देश की जनता के कल्याण के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
 
साहू ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने जनकल्याण और देश के विकास के लिए काम किया है जिसे कांग्रेस पचा नहीं पा रही।