राहुल गांधी के दौरे से पहले चेन्नई में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-10-2026
Three-tier security arrangements in Chennai ahead of Rahul Gandhi's visit
Three-tier security arrangements in Chennai ahead of Rahul Gandhi's visit

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली  

 
 कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के साथ दोपहर के भोजन पर मुलाकात के लिए चेन्नई पहुंचने के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रविवार को यहां कई कार्यक्रमों में शामिल होने के कारण भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
 
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रवेश केवल क्यूआर कोड के जरिए दिया जाएगा। इसके लिए पुरुषों और महिलाओं के प्रवेश के अलग-अलग गलियारे बनाए गए हैं, जबकि आम जनता को कार्यक्रम स्थल से दूर रखा गया है।
 
चेन्नई पुलिस आयुक्त ए. अमलराज के नेतृत्व में शहर में 15,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कार्यक्रम स्थल ‘आईलैंड ग्राउंड्स’ और अति वशिष्ट व्यक्तियों के आवागमन वाले मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
 
तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के प्रमुख मणिकम टैगोर के अनुसार, कार्यक्रम में केवल पंजीकरण कराने वाले और क्यूआर कोड प्राप्त करने वाले 10,000 से 20,000 छात्र ही शामिल हो सकेंगे।
 
टैगोर ने कहा, “हमारे नेता तमिलनाडु के छात्रों से जुड़े मुद्दों, जैसे राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट), रोजगार की कमी, लड़कियों और महिलाओं की शिक्षा तथा केंद्र सरकार की शिक्षा नीति पर बात करेंगे। यह संवादात्मक सत्र होगा।”