प्रधानमंत्री ने प्रकाश पर्व पर गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि अर्पित की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-04-2026
PM pays tribute to Guru Tegh Bahadur on Prakash Parv
PM pays tribute to Guru Tegh Bahadur on Prakash Parv

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को गुरु तेग बहादुर को उनके प्रकाश पर्व पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि नौवें सिख गुरु घोर विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए भी सत्य, गरिमा एवं आस्था की रक्षा के लिए दृढ़ता से खड़े रहे।

मोदी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर का जीवन निडरता, बलिदान और मानवता के प्रति गहरी चिंता का एक दीप्तिमान उदाहरण था।
 
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, ‘‘श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर, मैं हमारी सभ्यता की महान आध्यात्मिक विभूति को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उनका जीवन निडरता, त्याग और मानवता के प्रति गहरी संवेदना का एक दीप्तिमान उदाहरण था।’’
 
मोदी ने कहा, ‘‘गंभीर से गंभीर विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए भी, वह सत्य, गरिमा और आस्था की रक्षा के लिए दृढ़ता से खड़े रहे। उनका शाश्वत संदेश हमें एक न्यायपूर्ण, करुणामय और सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण में मार्गदर्शन प्रदान करे।’’