प्रधानमंत्री मोदी आज लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर की साइट कार्य प्रगति की समीक्षा करेंगे

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 18-10-2022
प्रधानमंत्री मोदी आज लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर की साइट कार्य प्रगति की समीक्षा करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी आज लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर की साइट कार्य प्रगति की समीक्षा करेंगे

 

आवाज द वॉयस /नई दिल्ली
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोथल, गुजरात में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर की साइट कार्य प्रगति की समीक्षा करेंगे. यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी है.
 
पीएम मोदी शाम पांच बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए निरीक्षण करंगे. इसके बाद उनका संबोधन होगा. लोथल हड़प्पा सभ्यता के प्रमुख शहरों में से एक है. सबसे पुराने मानव निर्मित गोदी की खोज के लिए जाना जाता है. 
 
लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर को भारत की समृद्ध और विविध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करने और लोथल को विश्व स्तरीय अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में उभरने में मदद करने के लिए अपनी तरह की एक परियोजना के रूप में विकसित किया जा रहा है. इसके माध्यम से पर्यटन क्षमता को बढ़ावा मिलेगा. यह परियोजना क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगी.
 
मार्च 2022 में शुरू हुए इस कॉम्प्लेक्स का काम करीब 3500 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है. इसमें कई नवीन और अनूठी विशेषताएं होंगी.जैसे हड़प्पा वास्तुकला और जीवन शैली को फिर से बनाने के लिए लोथल मिनी मनोरंजनय चार थीम पार्क - मेमोरियल थीम पार्क, मैरीटाइम एंड नेवी थीम पार्क, क्लाइमेट थीम पार्क और एडवेंचर एंड एम्यूजमेंट, थीम पार्क.