प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 31-10-2026
PM Modi pays floral tribute to Sardar Patel at the Statue of Unity
PM Modi pays floral tribute to Sardar Patel at the Statue of Unity

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर गुजरात के एकता नगर स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मोदी सुबह ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पहुंचे और सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी।
 
सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। आजादी के बाद रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराने में सरदार पटेल ने अहम भूमिका निभाई थी।
 
अपने संदेश में मोदी ने राष्ट्रीय एकीकरण और राष्ट्र निर्माण में पटेल के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने एक मजबूत, समृद्ध और सक्षम भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
 
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि देश की सेवा में सरदार पटेल का त्याग और समर्पण विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘अखंड भारत’ के प्रणेता और देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने एक सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।’’
 
पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था। उनका निधन 15 दिसंबर, 1950 को हुआ था।