रियासतों में बंटे देश को सरदार पटेल ने एक सूत्र में पिरोया : अमित शाह

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 31-10-2026
Sardar Patel united the country divided into princely states: Amit Shah
Sardar Patel united the country divided into princely states: Amit Shah

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने रियासतों में बंटे देश को एक सूत्र में पिरोकर मजबूत भारत की नींव रखी, साथ ही, अखिल भारतीय सेवाओं की आधारशिला रखकर देश की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ आधार दिया।
 
सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर शाह ने देश के पहले गृह मंत्री को 'आधुनिक भारत का शिल्पकार और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का प्रतीक' बताया।
 
सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
 
शाह ने कहा, "हम सरदार साहब को कोटि-कोटि नमन करते हैं और राष्ट्रीय एकता दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।"