प्रधानमंत्री मोदी ने हेमंत सोरेन की मां के निधन पर शोक जताया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-10-2026
PM Modi condoles the demise of Hemant Soren's mother
PM Modi condoles the demise of Hemant Soren's mother

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त किया और आदिवासी समुदायों के सशक्तीकरण के लिए किए गए उनके कार्यों को याद किया।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का बुधवार को रांची के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
 
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रूपी सोरेन जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने हमेशा आदिवासी समुदायों के सशक्तीकरण के लिए काम किया। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं हेमंत जी, कल्पना जी और उनके पूरे परिवार के साथ हैं।’’
 
झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी हैं।