आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर बने छह लेन वाले पुल का उद्घाटन किया।
यह पूर्वोत्तर में निर्मित पहला ‘एक्सट्राडोज्ड प्रीस्ट्रेस्ड कंक्रीट’ (पीएससी) पुल है। 3,030 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कुमार भास्कर वर्मा सेतु गुवाहाटी को उत्तरी गुवाहाटी से जोड़ेगा।
उद्घाटन के बाद मोदी ने पुल पर चहलकदमी की।
इस अवसर पर असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी उपस्थित थे।