समूचे केरलम को एकीकृत बंदरगाह शहर में बदलने की योजना: मुख्यमंत्री सतीशन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-10-2026
Plan to turn entire Kerala into an integrated port city: Chief Minister Satheesan
Plan to turn entire Kerala into an integrated port city: Chief Minister Satheesan

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली  

 
केरलम की यूडीएफ सरकार राज्य में बंदरगाह आधारित एक एकीकृत लॉजिस्टिक नेटवर्क विकसित करने की योजना बना रही है, ताकि पूरा राज्य एक एकीकृत बंदरगाह शहर के रूप में तब्दील हो सके। राज्य के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने यह बात कही।

सतीशन ने शुक्रवार को यहां 'पीटीआई वीडियो' के साथ एक साक्षात्कार में विमानन, समुद्री बुनियादी ढांचे, पर्यटन, एमएसएमई, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में कई परियोजनाओं तथा निवेशों के जरिये राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने का एक विस्तृत खाका पेश किया।
 
उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में राज्य के विमानन और समुद्री क्षेत्रों का विस्तार करना शामिल है। साथ ही यह सुनिश्चित करना भी है कि विझिनजम बंदरगाह से जुड़े प्रस्तावित शेयर हस्तांतरण से केरल के हितों से कोई समझौता न हो और किसी का एकाधिकार न बने।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूडीएफ सरकार ने राज्य के सभी बंदरगाहों को आपस में जोड़ने और इसकी 600 किलोमीटर लंबी तटरेखा का बेहतर इस्तेमाल करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।