‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कश्मीर घाटी में ‘इंडिया’ गठबंधन का प्रदर्शन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-10-2026
'India' alliance protests in Kashmir Valley over 'vote theft' allegations
'India' alliance protests in Kashmir Valley over 'vote theft' allegations

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली  

 
'इंडिया' गठबंधन के घटक दलों ने निर्वाचन आयोग के कामकाज और मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) से संबंधित अनियमितताओं के आरोपों के मद्देनजर "वोट चोरी" के खिलाफ घाटी भर में शनिवार को विरोध मार्च निकाला।
 
‘इंडिया’ गठबंधन के देशव्यापी आंदोलन के तहत श्रीनगर के अलावा घाटी के कई जिला मुख्यालयों पर भी प्रदर्शन किए गए।
 
श्रीनगर में कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के दर्जनों कार्यकर्ता एम. ए. रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एकत्र हुए।
 
उन्होंने भाजपा नीत केंद्र सरकार और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए तथा उनके इस्तीफे की मांग की।
 
प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़क की ओर मार्च करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया और कांग्रेस कार्यालय परिसर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी।
 
कुछ देर तक प्रदर्शन जारी रहने के बाद इसे शांतिपूर्वक समाप्त कर दिया गया।