CJP protest: Cancellation of trains, increased security forces passengers to change their Delhi travel plans
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और राष्ट्रीय राजधानी जाने वाली कई ट्रेनें रद्द होने के कारण लोगों को यात्रा के वैकल्पिक इंतजाम करने पड़े या अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने के बीच राष्ट्रीय राजधानी से सटे नोएडा और गाजियाबाद जैसे जिलों में भी पुलिस कड़ी निगरानी रख रही है।
गाजियाबाद के ‘ट्रांस हिंडन’ क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रिजुल ने शनिवार को कहा, ‘‘दिल्ली में आज कॉजपा के प्रदर्शन के मद्देनजर एहतियात के तौर पर गाजियाबाद में विभिन्न सीमा चौकियों पर वाहनों की जांच की जा रही है।’’
उन्होंने बताया कि अब तक करीब 15 से 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।