चीन की कंपनी की चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने गधे के मांस के निर्यात को मंजूरी दी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 04-05-2026
Pakistan allows donkey meat exports after Chinese company warns
Pakistan allows donkey meat exports after Chinese company warns

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
पाकिस्तान ने चीन को गधे के मांस के निर्यात को मंजूरी दे दी है।

चीन की एक कंपनी के संचालन बंद करने की चेतावनी के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा जिसके परिणामस्वरूप यह मंजूरी दी गई।
 
यह विवाद हैंगेंग ट्रेडिंग कंपनी से जुड़ा है। कंपनी ग्वादर में एक बूचड़खाना संचालित करती है, जहां से गधे का मांस तथा खाल चीन भेजी जाती है। इनका उपयोग चीन में पारंपरिक दवा बनाने में किया जाता है जिसे आमतौर पर खून बढ़ाने एवं त्वचा संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
 
यह बंदरगाह शहर चीन समर्थित परियोजनाओं का प्रमुख केंद्र है।
 
पाकिस्तान सरकार का यह फैसला ऐसे समय आया है जब प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस महीने के अंत में निवेश मंच के लिए चीन की यात्रा पर जाने वाले हैं।
 
सरकारी अनुमान के अनुसार, पाकिस्तान हर साल लगभग 2.16 लाख गधों का मांस एवं खाल निर्यात करता है। मुख्य रूप से चीन को जिससे करीब 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर का राजस्व हो सकता है।