Godrej Properties' profit rises 70% to Rs 649.88 crore in the January-March quarter
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
गोदरेज प्रॉपर्टीज का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा 70 प्रतिशत बढ़कर 649.88 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछले वर्ष की समान अवधि में 381.99 करोड़ रुपये था।
रियल एस्टेट कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि जनवरी-मार्च तिमाही में कुल आय बढ़कर 3,806.65 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 2,681.06 करोड़ रुपये थी।
समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 1,850.20 करोड़ रुपये हो गया जो वित्त वर्ष 2024-25 में 1,399.89 करोड़ रुपये था। वहीं, कुल आय सालाना आधार पर 6,967.05 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,410.88 करोड़ रुपये हो गई।
गोदरेज प्रॉपर्टीज देश की प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर कंपनियों में से एक है।