केरल के एक जिले में 'ऑरेंज' और छह जिलों में 'येलो' अलर्ट जारी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 22-05-2026
'Orange' alert issued in one district and 'Yellow' alert in six districts of Kerala
'Orange' alert issued in one district and 'Yellow' alert in six districts of Kerala

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
केरल के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है, और एक जिले में 'ऑरेंज' अलर्ट और छह अन्य जिलों में 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञाम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
आईएमडी ने तटीय जिले अलाप्पुझा में 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है।
 
मौसम विभाग ने राज्य के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पतनमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की जिलों में 'येलो' अलर्ट जारी किया है।
 
'ऑरेंज' अलर्ट का मतलब 11 सेंटीमीटर (सेमी) से 20 सेमी तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि 'येलो' अलर्ट का मतलब छह सेमी से 11 सेमी के बीच भारी बारिश हो सकती है।
 
इसके अलावा आईएमडी ने 27 मई तक केरल के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और भारी बारिश के साथ-साथ गरज और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
 
इसके अलावा, 28 मई से तीन जून के बीच केरल के कुछ हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना है।
 
आईएमडी ने कहा है कि भारी बारिश के परिणामस्वरूप, राज्य के विभिन्न हिस्सों में मध्यम दर्जे की बाढ़, सड़कों पर जलभराव, शहरी क्षेत्रों के निचले इलाकों में जलभराव, प्रमुख शहरों में यातायात में व्यवधान की घटनाएं आदि होने की संभावना है।