Opposition parties protest in Parliament premises against 'offering theft' and action against students
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में विपक्षी दलों ने बृहस्पतिवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन दौरान विपक्षी सांसदों ने एक बड़ा बैनर पकड़ रखा था, जिस पर 'अमित शाह, जवाब दो' लिखा हुआ था।
विपक्षी दलों ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विपक्षी नेताओं ने इन्हीं मुद्दों पर बुधवार को संसद परिसर में मार्च निकाला था, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव समेत विभिन्न विपक्षी दलों के कई सांसद और नेता शामिल हुए थे।