विपक्षी सांसदों ने चढ़ावा चोरी और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 04-08-2026
Opposition MPs protested in Parliament premises over offering theft and action against students.
Opposition MPs protested in Parliament premises over offering theft and action against students.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने मंगलवार को संसद परिसर में प्रदर्शन कर अयोध्या स्थित राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की निष्पक्ष जांच तथा विभिन्न राज्यों में छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई का मुद्दा उठाया।
 
संसद भवन के मकर द्वार के निकट एकत्र विपक्षी सांसदों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
 
उन्होंने ‘‘चंदा चोर कहां मिलेंगे, भाजपा के दफ्तर में’’, ‘‘चंदा चोर, गद्दी छोड़’’ और ‘‘अमित शाह जवाब दो’’ के नारे लगाए।
 
प्रदर्शन में शामिल सांसदों ने कहा कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
 
प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ की गई पुलिस कार्रवाई का भी विरोध किया और गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग की।