असम में एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अफीम और तस्करी की गई सिगरेट जब्त

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 28-12-2025
Opium and smuggled cigarettes worth over Rs 1 crore seized in Assam
Opium and smuggled cigarettes worth over Rs 1 crore seized in Assam

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
असम के कार्बी आंगलोंग जिले में अफीम समेत एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी।
 
शर्मा ने हालांकि यह नहीं बताया कि इस दौरान किसी को गिरफ्तार किया गया या नहीं।
 
उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘चाहे आप कार्बी आंगलोंग के ‘हाइजेनबर्ग’ हों जिसके पास 1.2 करोड़ रुपये कीमत की 19 किलोग्राम अफीम है या आपके पास संदिग्ध रूप से म्यांमा की सिगरेट की 40 पेटियां हैं, असम पुलिस आपको ढूंढ लेगी और पकड़ लेगी।’’
 
उन्होंने ‘हाइजेनबर्ग’ शब्द का इस्तेमाल अमेरिकी अपराध श्रृंखला ‘ब्रेकिंग बैड’ के काल्पनिक पात्र वॉल्टर हार्टवेल व्हाइट सीनियर के संदर्भ में किया।
 
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा, हमारी लड़ाई लगातार जारी है।’’