रक्षाबंधन पर बहन ने लगवाई स्पेशल QR Code वाली मेहंदी, यूजर्स बोले - 'मेरा देश बदल रहा है...'

Story by  ओनिका माहेश्वरी | Published by  onikamaheshwari | Date 30-08-2023
On Rakshabandhan, sister applied mehndi with special QR code, users said - 'My country is changing...'
On Rakshabandhan, sister applied mehndi with special QR code, users said - 'My country is changing...'

 

ओनिका माहेश्वरी/ नई दिल्ली 

भारत में त्योहारों पर मेहंदी लगाने की परंपरा है. भाई बहन के प्यार का प्रतीक राखी का त्योहार आज और कल पूरे देश में मनाया जा रहा है. इस पावन दिन पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनसे मनचाहा तोहफा लेती हैं.
 
भले ही भाई कितना दूर क्यों न बैठा हो बहनें भाई से तोहफा लेना नहीं भूलती लेकिन अब जमाना डिजिटल है. जिसमें बहन अपनी महंदी डिज़ाइन में क्यूआर कोड से भाई से पेमेंट लेती है.
 
सोशल मीडिया पर इन दिनों क्यूआर कोड वाली मेहंदी जमकर वायरल हो रही है, जिसे स्कैन करके भाई अपनी बहन को गिफ्ट के तौर पर पैसे भेज सकते हैं. वायरल हो रहे वीडियो को इंस्टाग्राम पर yash mehndi नाम के पेज से शेयर किया गया है.  
 
 
 
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की हाथ पर मेहंदी लगाए हुए है. मेंहदी को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि लड़की के हाथ में क्यूआर कोड बना रखा है. इतना ही नहीं पास में खड़ा एक शख्स पैसे देने के लिए मेहंदी वाले क्यूआर कोड को स्कैन करके दिखाता है. जिसमें बहन ने अपने भाई को डिजीटली पैसे पे करने की मांग की. 
 
क्यूआर कोड वाला हिस्सा बहन ने फ्लॉन्ट किया और अपने भाई को चैलेंज कर रही हैं कि अगर  यह स्कैन हो गया तो उसे 5,000 रुपये देने पड़ेंगे. यह बातें सुनकर सभी को लगा कि यह कोड स्कैन नहीं होगा. लेकिन जब भाई ने फोन से क्यूआर कोड स्कैन किया तो देखा कि यह स्कैन हो गया और सभी इसे देखकर चौंक जाते हैं.
 
वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'कितने तेजस्वी लोग हैं हमारे पास. ' 
 
अन्य ने कहा कि - 'यह वास्तव में काफी मजेदार है सोचिए अगर शादी में शगुन देने के जगह दुल्हा और दुल्हन दोनों के कपड़ों पर क्यूआर कोड लग जाए तो.'  
 
अन्य ने कहा कि - 'मेरा देश बदल रहा है आगे बढ़ रहा है.'