ओमनीटेक इंजीनियरिंग का आईपीओ 25 फरवरी को, मूल्य दायरा 216-227 रुपये प्रति शेयर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-02-2026
Omnitech Engineering IPO on February 25, price range Rs 216-227 per share
Omnitech Engineering IPO on February 25, price range Rs 216-227 per share

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
इंजीनियरिंग घटक बनाने वाली कंपनी ओमनीटेक इंजीनियरिंग ने अपने 583 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 216-227 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 25 फरवरी को खुलेगा और 27 फरवरी को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 24 फरवरी को बोली लगा पाएंगे।
 
यह निर्गम 418 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 165 करोड़ रुपये के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। बिक्री पेशकश कंपनी के प्रवर्तक उदयकुमार अरुणकुमार पारेख द्वारा लाई जा रही है।
 
नए निर्गम से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, दो नई विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने, पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं को पूरा करने तथा सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।