कोई भी धर्म निर्दोष लोगों की हत्या की अनुमति नहीं देता: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 04-08-2026
No religion allows killing of innocent people: Chief Minister Omar Abdullah
No religion allows killing of innocent people: Chief Minister Omar Abdullah

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कुलगाम जिले में दो प्रवासी श्रमिकों की हत्या को ‘‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार देते हुए मंगलवार को कहा कि कोई भी धर्म निर्दोष लोगों का खून बहाने की अनुमति नहीं देता।

अब्दुल्ला ने साथ ही उम्मीद जताई कि सुरक्षा तंत्र यह सुनिश्चित करेगा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
 
अब्दुल्ला ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। कोई भी धर्म इस तरह निर्दोष लोगों को मारने की इजाजत नहीं देता। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘जिनकी जिम्मेदारी सुरक्षा बनाए रखना है, उनसे यह अपेक्षा की जाती है कि वे इस तरह के हमलों को रोकेंगे।’’
 
छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की 31 जुलाई को एक ईंट भट्टे पर हुए आतंकवादी हमले में हत्या कर दी गई थी।