Nine people died in a massive fire in a sleeper bus on the Yamuna Expressway in Greater Noida.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दिल्ली से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बस में 35 यात्री सवार थे। बस के चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया गया है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि बस की एयर-कंडीशनिंग प्रणाली में चिंगारी या धमाके के कारण आग लगी।
मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पंजीकरण संख्या बीआर32पीए8647 वाली बस नयी दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही थी, तभी जेवर थाने इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर उसमें आग लग गई।
कुमार ने कहा, ‘‘सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी, स्थानीय पुलिसकर्मी, बचावकर्मी, जेवर टोल प्लाजा पर तैनात एक दमकल गाड़ी और चार अन्य दमकल वाहन तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझायी’’