नई जीडीपी श्रृंखला संरचनात्मक बदलावों के अनुरूप, सर्वोत्तम वैश्विक मानकों पर आधारित: एन के सिंह

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-09-2026
New GDP series in line with structural changes, based on best global standards: NK Singh
New GDP series in line with structural changes, based on best global standards: NK Singh

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
पंद्रहवें वित्त आयोग के चेयरमैन रह चुके एन के सिंह ने बृहस्पतिवार को नई जीडीपी श्रृंखला के आधार पर जारी आंकड़ों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा भारत की अर्थव्यवस्था में आए महत्वपूर्ण बदलावों, विशेषकर सेवा क्षेत्र के तेजी से विस्तार को बेहतर ढंग से बताता है।

सिंह ने कहा कि नई श्रृंखला सर्वोत्तम वैश्विक मानकों के अनुरूप है।
 
सिंह ने यह भी कहा कि 38 साल बाद भारत को ‘ए’ ‘रेटिंग’ मिली है। यह 2014 से केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के व्यापक संरचनात्मक सुधारों और लगातार बनी व्यापक आर्थिक स्थिरता को अभिव्यक्त करती है।
 
जापान क्रेडिट रेटिंग (जेसीआर) एजेंसी ने बुधवार को स्थिर परिदृश्य के साथ भारत की रेटिंग को ‘बीबीबी+’ से बढ़ाकर ‘ए-’ कर दिया। जेसीआर ने भारत की ‘मजबूत’ आर्थिक वृद्धि, वित्तीय स्थिति में सुधार और वृद्धि की बुनियाद मजबूत करने वाली आर्थिक नीतियों की दक्षता के आधार पर रेटिंग बढ़ाई है।