NDMC should maintain high level of cleanliness like 'BRICS Summit' throughout the year: Lieutenant Governor of Delhi
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को एनडीएमसी के कर्मचारियों से कहा कि ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में जिस तरह की साफ-सफाई थी, उसी स्तर की सफाई पूरे साल नियमित रूप से बनाए रखी जाए।
उन्होंने कहा कि साफ-सफाई केवल बड़े आयोजनों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। संधू ने एनडीएमसी के कन्वेंशन सेंटर में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान उनके काम की तारीफ की।
संधू ने कहा कि बड़े कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी सफाई का वही स्तर बनाए रखा जाना चाहिए।
उन्होंने ‘पीटीआई-वीडियो’ सेवा से कहा, “हमने हाल ही में ब्रिक्स सम्मेलन देखा और सभी ने इसकी सराहना की। मैंने इसके लिए कर्मचारियों को श्रेय दिया। मेरा कहना है कि ब्रिक्स के दौरान आप दिल्ली में जिस स्तर का काम कर सकते हैं, वैसा ही काम दूसरे दिनों में भी होना चाहिए।”