Navies of 14 Indian Ocean countries meet in Goa to focus on shared maritime challenges
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
आगामी गोवा समुद्री सम्मेलन (जीएमसी 26) क्षेत्रीय स्थिरता को प्रभावित करने वाले अवैध व अनियमित मछली पकड़ने और मादक पदार्थों की तस्करी जैसी चुनौतियों के बीच आयोजित किया जा रहा है। नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सम्मेलन में हिंद महासागर के 14 देशों की नौसेनाएं भाग ले रही हैं।
गोवा स्थित नौसैनिक युद्ध महाविद्यालय के कमांडेंट, रियर एडमिरल ए.डी. नायर ने पणजी में संवाददाताओं को बताया कि 21 फरवरी को होने वाले सम्मेलन का विषय ‘हिंद महासागर क्षेत्र में साझा समुद्री सुरक्षा चुनौतियां -गतिशील खतरों को कम करने के लिए प्रयासों को आगे बढ़ाना’ है।
उन्होंने कहा कि जीएमसी-26 में हिंद महासागर के 14 देशों के नौसेना प्रमुख और वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे।
नायर ने कहा, “जीएमसी-26 का विषय वर्तमान समुद्री सुरक्षा परिवेश के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। अवैध, अनधिकृत और अनियमित मछली पकड़ना, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियां आर्थिक सुरक्षा, पर्यावरणीय स्थिरता और क्षेत्रीय स्थिरता को सीधे तौर पर प्रभावित करती हैं।”
उन्होंने कहा कि ये खतरे अक्सर अधिकार क्षेत्र की कमियों का फायदा उठाते हैं और एकतरफा कार्रवाई के बजाय समन्वित प्रतिक्रिया की आवश्यकता होती है।मिल है।