अरुणाचल प्रदेश में आईआरबीएन के हेड कांस्टेबल के पास मादक पदार्थ बरामद

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-12-2025
Narcotics recovered from IRBN head constable in Arunachal Pradesh
Narcotics recovered from IRBN head constable in Arunachal Pradesh

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली

 
‘ईटानगर कैपिटल पुलिस’ ने नाकेबंदी कर वाहनों की तलाशी के लिए शुरू किए अभियान के दौरान भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबीएन) के एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया और उसके पास से हेरोइन (मादक पदार्थ) बरामद किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि चिंपू जांच चौकी पर तलाशी के दौरान स्कूटर पर सवार एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुई, जिसके बाद उसे रोका गया। इसके तुरंत बाद ईटानगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जुम्मार बसर को इसकी सूचना दी गई जिन्होंने मामले में त्वरित एवं कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
 
उन्होंने बताया कि इसके बाद ईटानगर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी केंगो दिर्ची के नेतृत्व वाली एक विशेष टीम बुधवार को घटनास्थल पर पहुंची।
 
अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति की पहचान लोंगडिंग जिले के पुमाओ निवासी 44 वर्षीय जालम वांगपान के रूप में हुई है जो आईआरबीएन की तीसरी बटालियन में हेड कांस्टेबल भी है।