नाना पाटेकर के निधन से गहरा खालीपन पैदा हुआ है : प्रधानमंत्री मोदी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-10-2026
Nana Patekar's demise has left a deep void: PM Modi
Nana Patekar's demise has left a deep void: PM Modi

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे किरदार निभाए, जिन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा।

विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं निभाने और पर्दे पर अपने दमदार अभिनय के लिए मशहूर पाटेकर का बृहस्पतिवार तड़के गोवा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।
 
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बहुत कम अभिनेताओं में नाना पाटेकर जी जैसी अभिनय की गहराई, विशिष्टता और प्रभावशाली मौजूदगी देखने को मिलती है। उन्होंने अपनी हर भूमिका में अद्भुत विविधता और रचनात्मकता दिखाई तथा ऐसे किरदार निभाए जिन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा।’’
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि पाटेकर अपने बेबाक और स्पष्ट विचारों के लिए भी सराहे जाते थे। उन्होंने कहा कि पाटेकर जिन बातों पर विश्वास करते थे, उन्हें खुलकर कहने में कभी नहीं हिचकिचाते थे।