कर्नाटक के मुख्यमंत्री शिवकुमार ने नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-10-2026
Karnataka Chief Minister Shivakumar condoles the death of Nana Patekar
Karnataka Chief Minister Shivakumar condoles the death of Nana Patekar

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त करते हुए भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को याद किया।
 
शिवकुमार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पाटेकर को असाधारण प्रतिभा, पर्दे पर प्रभावशाली मौजूदगी और यादगार अभिनय के लिए जाने जाने वाले अभिनेता के रूप में याद किया।
 
पाटेकर का बृहस्पतिवार को गोवा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे।
 
मुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा, ‘‘दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से बहुत दुखी हूं। अपनी असाधारण प्रतिभा, पर्दे पर प्रभावशाली मौजूदगी और यादगार अभिनय से उन्होंने भारतीय सिनेमा को कई बेहद यादगार किरदार दिए।’’
 
उन्होंने किसानों के प्रति पाटेकर की संवेदनशीलता और समाज की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का भी उल्लेख किया और कहा कि ये उनके व्यक्तित्व की गहराई को दर्शाते थे।
 
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति।’’