बिहार में सड़क हादसे में आंध्र प्रदेश के तीन तीर्थयात्रियों की मौत पर नायडू ने शोक जताया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-06-2026
Naidu condoles death of three pilgrims from Andhra Pradesh in a road accident in Bihar
Naidu condoles death of three pilgrims from Andhra Pradesh in a road accident in Bihar

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बिहार के औरंगाबाद के पास सड़क हादसे में राज्य के तीन तीर्थयात्रियों की मौत पर सोमवार को शोक व्यक्त किया।

अधिकारियों के अनुसार, नेल्लोर जिले के 46 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस रविवार देर रात एक अन्य वाहन से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।
 
नायडू ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, “बिहार में नेल्लोर जिले में हुए हादसे के विषय में जानकर गहरा दुख हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”
 
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की और घायल यात्रियों को दिए जा रहे उपचार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को बिहार सरकार के साथ समन्वय कर पीड़ितों को हर जरूरी सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
 
नायडू ने अधिकारियों को हादसे में बचे तीर्थयात्रियों की उनके गृह नगरों तक सुरक्षित वापसी की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया।
 
विज्ञप्ति के अनुसार, अस्पताल में भर्ती सभी घायल तीर्थयात्रियों की हालत फिलहाल स्थिर है।