आतंकवाद को हराने के लिए पाकिस्तानी सशस्त्र बल दृढ़ संकल्प हैं : सेना प्रमुख मुनीर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 22-09-2026
Pakistan's armed forces are determined to defeat terrorism: Army Chief Munir
Pakistan's armed forces are determined to defeat terrorism: Army Chief Munir

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
पाकिस्तान के सेना प्रमुख और रक्षा बलों के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने मंगलवार को कहा कि देश में बढ़ते आतंकवादी खतरे के बीच सशस्त्र बल आतंकवाद को हराने के अपने संकल्प पर कायम हैं।

‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स’ (आईएसपीआर) के अनुसार, फील्ड मार्शल ने पेशावर में कोर मुख्यालय का दौरा किया, जहां उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और प्रांत की मौजूदा सुरक्षा स्थिति की जानकारी ली।
 
उन्हें जारी आतंकवाद रोधी अभियानों, सीमा प्रबंधन के उपायों और प्रांत में तैनात सैन्य इकाइयों की अभियान संबंधी तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी गई।
 
सेना के अनुसार, मुनीर ने जोर देकर कहा कि ‘‘राष्ट्र के अटूट समर्थन के साथ सशस्त्र बल आतंकवाद को हराने और पूरे देश में स्थायी शांति एवं स्थिरता सुनिश्चित करने के अपने संकल्प पर कायम हैं।’’
 
मुनीर ने अधिकारियों और सैनिकों के उच्च मनोबल, तैयारी और पेशेवर रवैये की भी सराहना की तथा देश और उसके लोगों की सुरक्षा के लिए उनकी प्रतिबद्धता को स्वीकार किया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वाले लोगों को भी श्रद्धांजलि दी।