राजस्थान में फिलहाल सक्रिय रहेगा मानसून : मौसम विभाग

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-07-2026
Monsoon will remain active in Rajasthan for now: Meteorological Department
Monsoon will remain active in Rajasthan for now: Meteorological Department

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान में फिलहाल सक्रिय रहेगा, जिससे आगामी दिनों में कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
 
विभाग के अनुसार, मानसूनी प्रणाली के प्रभाव से दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने तथा मध्यम से भारी और एक-दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।
 
इस दौरान बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में भी मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
 
शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में अनेक स्थानों पर मध्यम से भारी और एक-दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान गंगानगर और सिरोही जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हुई, जबकि सिरोही जिले में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई।
 
सबसे अधिक 203 मिलीमीटर बारिश सिरोही जिले की माउंट आबू तहसील में दर्ज की गई, जो अत्यधिक भारी वर्षा की श्रेणी में आती है।