कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-12-2025
Minimum temperatures rise at most places in Kashmir
Minimum temperatures rise at most places in Kashmir

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली

 
श्रीनगर शहर को छोड़कर कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
घाटी में 'चिल्लई-कलां' का दौर शुरू होने वाला है। यह 40 दिनों की भीषण सर्दी का दौर होता है, जिसमें बर्फबारी की संभावना अधिकतम होती है।
 
अधिकारियों के अनुसार, रविवार रात को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात की तुलना में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट थी।
 
घाटी का प्रवेश द्वार माने जाने वाले काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में भी न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और दक्षिणी कश्मीर के कोकेरनाग में 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम रिसॉर्ट में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछली रात यह जम्मू-कश्मीर में शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान था जबकि सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
उन्होंने बताया कि गुलमर्ग में तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और पुलवामा शहर में शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।