उत्तराखंड में महिलाओं और युवाओं के लिए बिहार की तर्ज पर प्रत्यक्ष लाभ योजना लाने की तैयारी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-12-2025
Uttarakhand is preparing to introduce a direct benefit scheme for women and youth on the lines of Bihar.
Uttarakhand is preparing to introduce a direct benefit scheme for women and youth on the lines of Bihar.

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली

 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तराखंड इकाई के प्रमुख महेंद्र भट्ट ने कहा है कि राज्य सरकार बिहार की तर्ज पर महिलाओं और युवाओं के लिए प्रत्यक्ष लाभ योजना ला सकती है।

विपक्षी कांग्रेस ने राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इस योजना को महिलाओं और युवाओं को साधने की कवायद बताया और इस पर सख्त आपत्ति जताते हुए इसे ‘चुनावी रिश्वत’ करार दिया है।
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संकेत दिया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की बजट व्यवस्था और जरूरतों के आधार पर प्रत्यक्ष लाभ योजना की दिशा में जल्द महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
 
भट्ट ने दावा किया कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है।
 
उन्होंने कहा, “महिलाओं को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है, महिला सहायता समूहों को शून्य ब्याज दर पर कर्ज दिया जा रहा है। राज्य की प्रगति में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है, और आगे भी उनके हित में नई पहल शुरू की जाएंगी।”