दिल्ली की मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-12-2025
Delhi Chief Minister and other ministers paid obeisance at the Golden Temple
Delhi Chief Minister and other ministers paid obeisance at the Golden Temple

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली

 
 दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों ने सोमवार को यहां स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका।

मत्था टेकने के बाद गुप्ता ने कहा कि वह दिल्ली के लाल किले में गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद शुक्रिया अदा करने आई हैं।
 
गुप्ता के साथ मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, कपिल मिश्रा, रवींद्र इंद्राज और मनजिंदर सिंह सिरसा भी थे। गुप्ता ने सिरसा के साथ स्वर्ण मंदिर परिसर में बर्तन भी साफ किए।
 
निरंतर आशीर्वाद की कामना करते हुए गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्री हरमंदिर साहिब में शीश नवाने के बाद मेरे मन को संतुष्टि मिली। वाहेगुरु जी, आप अपनी कृपा दृष्टि सभी पर बनाए रखें।’’
 
सिरसा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘आज इस पवित्र स्थान पर आकर मेरे मन को अपार शांति मिली, और मुझे उस 'अकाल पुरख' की असीम उपस्थिति और शांति का भी अनुभव हुआ।’’